पहले डराया, फिर उतरवाए गहने... महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

महिला के आंख खोलते ही आरोपी मौके से गायब

पहले डराया, फिर उतरवाए गहने... महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप
मध्य प्रदेश के भिण्ड में बाइक सवार दो ठगों ने बेटे की मौत टालने और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर एक महिला से सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने कथित सम्मोहन के जरिए महिला से मंगलसूत्र और टॉप्स तौलिये में रखवाए और आंखें बंद करवाकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पूजा-पाठ से बेटे की मौत टालने का झांसा देकर एक महिला से सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने महिला से मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतरवाकर तौलिया में रखवाए और आंखें बंद कर फेरी लगाने के बहाने जेवर लेकर फरार हो गए। महिला ने आरोपियों पर सम्मोहन करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शांति नगर निवासी 50 वर्षीय मीना देवी भदौरिया सोमवार को ग्वालियर से दवा लेकर भिण्ड लौटी थीं। वह सुभाष तिराहे पर बस से उतरकर पैदल घर जा रही थीं। घर से करीब पांच मकान पहले मुकेश बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने सिर पर तौलिया बांध रखा था।

पीछे बैठे युवक ने पहले महिला से शर्मा जी का मकान पूछा और कुछ दूर आगे जाने के बाद दोबारा आवाज देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने महिला से कहा कि उनके छोटे बेटे विजय की मौत होने वाली है और इस अनहोनी को टालने के लिए पूजा-पाठ कराना होगा। उसकी बातों में आकर महिला घबरा गईं। आरोपी ने अपना तौलिया देकर महिला से आंखें बंद करने और सोने के जेवर उतारकर उसमें रखने को कहा। महिला ने मंगलसूत्र और कान के टॉप्स तौलिया में रख दिए।

इसके बाद आरोपियों ने महिला से तौलिया लेकर एक फेरी लगाने को कहा। महिला के आंखें बंद कर फेरी लगाने के दौरान दोनों युवक जेवर लेकर मोटरसाइकिल से भाग निकले। कुछ देर बाद आंखें खोलने पर महिला ने युवकों को भागते देखा। तौलिया में जेवर नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को बुलाया गया और महिला को भिण्ड देहात थाने ले जाया गया। भिण्ड देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि महिला ने जेवर उतरवाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोपियों पर सम्मोहन करने की बात कही है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रदेश के पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभर रही है। योजना के तहत...
स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सिद्दारमैया ने की राहुल गांधी से मुलाकात, 2028 के चुनाव प्रचार की योजनाओं पर संकट
Weather Update : ‘चक्रवात मुरासु’ का राजस्थान में नहीं होगा असर, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में सुबह छाया हल्का कोहरा
न दुकानदार, न सीसीटीवी... फिर भी नहीं होता सामान चोरी! ग्राहक खुद सामान उठाते हैं और पैसे बॉक्स में डालकर चले जाते हैं
महाकाल के दर्शन से पहले हादसा, 20 फीट नीचे गिरी एसयूवी; दो चचेरे भाई बाल-बाल बचे
असर खबर का : पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवाया वैकल्पिक बाईपास निर्माण
असर खबर का : फसलें नहीं रहेंगी प्यासी, रोटेशन से मिलेगा नहरी पानी