2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.6 अरब डॉलर पर रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 

इस अवधि में स्वर्ण भंडार 67.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 52.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया

2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.6 अरब डॉलर पर रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढ़ोतरी होने से 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर लगातार छठे सप्ताह चढ़ता हुआ 645.6 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 642.6 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 570.62 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 67.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 52.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

Tags: exchange

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया  अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया 
प्रदेश की जनता यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है एवं उन्हें...
गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 
केके विश्नोई का कांग्रेस पर हमला : डोटासरा गजनी अंकल, 13 माह पूर्व अपनी सरकार की फिल्म भूल गए 
अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 
चित्तौड़गढ़ शिक्षक अश्लील वीडियो मामला : शिक्षा विभाग की कार्रवाई, विभाग की छवि धूमिल करने पर दोनों शिक्षक बर्खास्त 
कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 
सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा