जीएसटी इम्पैक्ट : फुटवियर इंडस्ट्री को मिली राहत, 2,500 रु. तक के जूते चप्पल अब 5% जीएसटी पर

5 से 7 % सस्ते होंगे फुटवियर 

जीएसटी इम्पैक्ट : फुटवियर इंडस्ट्री को मिली राहत, 2,500 रु. तक के जूते चप्पल अब 5% जीएसटी पर
जीएसटी कटौती ने फुटवियर इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है।

जयपुर। जीएसटी कटौती ने फुटवियर इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। अब तक एक हजार रु. तक के फुटवियर पर 12% और 1,000 रु. से ऊपर पर 18% जीएसटी लगता था। लेकिन जीएसटी 2025 कटौती के बाद 2,500 रु. तक के जूते-चप्पल पर अब केवल 5% टैक्स लगेगा, जबकि 2,500 रु. से ऊपर के प्रोडक्ट्स पर 18% जीएसटी जारी रहेगा। इस बदलाव से फुटवियर के दामों में 5-7% तक की गिरावट आएगी। उदाहरण के तौर पर, पहले 999 रु. के स्पोर्ट्स शूज ग्राहकों को करीब 1,050 रु. में मिलते थे, जबकि अब वही जोड़ी 930-950 रु. में उपलब्ध होगी।

राज्य की 2,000 करोड़ की इंडस्ट्री :

राजस्थान का फुटवियर मार्केट सालाना लगभग 2,000 करोड़ रु. का है, जिसमें जयपुर, अजमेर, अलवर, भिवाड़ी और जोधपुर जैसे बड़े हब शामिल हैं। यहां छोटी-बड़ी 60 यूनिट्स काम कर रही हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बीस हजार रोजगार प्रदान करती हैं।

कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट का आदेश : नई कीमत, पुरानी एमआरपी दिखाना जरूरी होगा

Read More लाल निशान में खुला शेयर बाजार: आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली, सेंसेक्स में 900 अंक से ज्यादा गिरावट

22 सितंबर से लागू हो रहीं नई जीएसटी दरों से पहले सरकार ने कंपनियों को अपने पुराने बचे हुए माल (अनसोल्ड स्टॉक) की मैक्सिमम रिटेल प्राइज (एमआरपी) बदलने की इजाजत दे दी है। मैन्युफैक्चरर्स, पैकर्स और इम्पोर्टर्स अब पुराने स्टॉक पर नई कीमतें स्टैंप, स्टिकर या ऑनलाइन प्रिंटिंग से डाल सकेंगे। भारत के कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर कहा कि ये अनुमति 31 दिसंबर 2025 तक या पुराना स्टॉक खत्म होने तक लागू रहेगी। नई कीमतों के साथ कंपनियों को पुराना एमआरपी दिखना जरूरी होगा। 

Read More आईटी सेक्टर के दबाव में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें