भविष्य में 10 गुना बढ़ सकता है भारतीय फुटवियर उद्योग

‘मीट एट आगरा लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी फेयर’

भविष्य में 10 गुना बढ़ सकता है भारतीय फुटवियर उद्योग
7,000 लघु उद्योग इकाइयां फुटवियर क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में और विदेशी मुद्रा में आय अर्जित करने के लिए बेहद महत्व रखती हैं। इस उद्योग में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं कार्य करती हैं और प्रत्येक 1000 जोड़ी फुटवियर जिनका उत्पादन अथवा विक्रय किया जाता है, उसमें करीब 425 नौकरियां सुरक्षित हैं। 

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि फुटवियर क्षेत्र में देश के लिए बहुत संभावनाएं हैं और निकट भविष्य में देश का उत्पादन तथा निर्यात 10 गुना तक बढ़ सकता है। गोयल ने ‘मीट एट आगरा लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी फेयर’ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। 

सभी प्रमुख ब्रांड कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर

सभी प्रमुख ब्रांड कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर हैं। इस दौरान एक योजना तैयार करने का सुझाव किया ताकि उच्च मूल्य की परियोजनाओं वाले भारतीय ब्रांड वैश्विक बाजार तक अपनी पहुंच स्थापित कर सकें। 

7,000 लघु उद्योग जुडे

Read More रुपया 28 पैसे कमजोर: 95.64 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार 

देश में लगभग 7,000 लघु उद्योग इकाइयां फुटवियर क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में और विदेशी मुद्रा में आय अर्जित करने के लिए बेहद महत्व रखती हैं। इस उद्योग में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं कार्य करती हैं और प्रत्येक 1000 जोड़ी फुटवियर जिनका उत्पादन अथवा विक्रय किया जाता है, उसमें करीब 425 नौकरियां सुरक्षित हैं। 

Read More आरबीआई मौद्रिक नीति से पहले बाजार में रौनक : सेंसेक्स 74,629.94 पर खुला, इन शेयरों में दिखेगी तेजी

तीन अरब वर्ग फुट चमड़े का उद्योग 

Read More RBI पॉलिसी से पहले रुपया मजबूत: 95.18 प्रति डॉलर पर खुला, कच्चे तेल में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, जूता-चप्पल और चमड़े के परिधान का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है और यह विश्व में इस सेक्टर का अग्रणी बन सकता है। भारत में दुनिया का लगभग तीन अरब वर्ग फुट चमड़े का उद्योग कार्यरत है।

नए डिजाइन तैयार किए जा सकें 

गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय पैकेजिंग संस्थान को कौशल विकास की दिशा में कार्य करने के लिए सहयोग करना चाहिए ताकि भारतीय तथा वैश्विक बाजार के लिए नए डिजाइन तैयार किए जा सकें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां