इंडिगो ने दिया यात्रियों को नए साल का सबसे बडा तोहफा, टिकट की कीमत में की रिकॉर्ड तोड़ कटौती

इंडिगो की न्यू ईयर सेल शुरू

इंडिगो ने दिया यात्रियों को नए साल का सबसे बडा तोहफा, टिकट की कीमत में की रिकॉर्ड तोड़ कटौती

इंडिगो ने न्यू ईयर सेल में घरेलू उड़ानों का किराया 1,499 रुपये और अंतरराष्ट्रीय का 4,499 रुपये से शुरू किया, यह ऑफर 13–16 जनवरी तक मान्य है।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को न्यू ईयर सेल की घोषणा की जिसमें घरेलू मार्गों पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है। इंडिगो ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 13 से 16 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें घरेलू मार्गों पर सभी कर एवं शुल्क सहित किराया 1,499 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर किराया 4,499 रुपये से शुरू होगा। साथ ही चुनिंदा 6ई एडऑन पर 70 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। 

इस ऑफर के तहत 20 जनवरी से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए टिकट की बुङ्क्षकग की जा सकेगी। बुकिंग यात्रा से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी। इंडिगोस्ट्रेच का किराया चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 9,999 रुपये से शुरू होगा। एयरलाइन ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट, ऐप, व्हाट्सऐप और एआई एसिस्टेंट 6ईस्काई से सीधे टिकट बुक कराने पर दो साल तक के बच्चों के टिकट एक रुपये में बुक कराये जा सकेंगे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब