म्यूचुअल फंड सम्पत्ति : एयूएम मासिक आधार पर 0.5% की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ पर पहुंचा, इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह में 22% गिरावट

हाइब्रिड फंडों ने 20,765 करोड़ जुटाए 

म्यूचुअल फंड सम्पत्ति : एयूएम मासिक आधार पर 0.5% की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ पर पहुंचा, इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह में 22% गिरावट
म्युचुअल फंड कंपनियों के प्रबंध के अंतर्गत कुल परिसंपत्तियां सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई।

नई दिल्ली। भारत में मई में सीमा पर तनाव के बीच शेयर केंद्रित म्युचुअल फंडों शुद्ध निवेश में मासिक आधार पर करीब 22 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद म्युचुअल फंड कंपनियों के प्रबंध के अंतर्गत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई, जबकि अप्रैल में एयूएम 69.99 लाख करोड़ रुपए था।  देश में म्यूचुअल फंड कंपनियों की एसोसिएशन (एएमएफआई) की ओर से मंगलवार को जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार कुल एयूएम में ओपन-एंडेड योजनाओं का हिस्सा 99.6 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा जो उनके प्रति निवेशकों के मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है।

शुद्ध निवेश में गिरावट :

रिपोर्ट के अनुसार  शेयरों पर केंद्रित म्यूचुअल फंड में निवेश मई में शुद्ध निवेश मासिक आधार पर 21.66 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपए रह गया। यह इक्विटी फंड में लगातार पांचवें महीने निवेश में गिरावट है। इस साल अप्रैल में इन योजनाओं में निवेश 24,269 करोड़ रुपए, मार्च में 25,082 करोड़ रुपए, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपए, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपए और गत दिसंबर में 41,156 करोड़ रुपए था। 

योजनाओं से पैसा निकालना तेज :

Read More रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के कार्यकारी निदेशक अखिल चतुर्वेदी की राज में मई के शुरू में पश्चिमी सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति बनने से संभवत: निवेशकों ने शेयर केंद्रित योजनाओं से पैसा निकालना तेज कर दिया था।

Read More झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

खुदरा निवेशकों का भरोसा कायम :

Read More आईटी सेक्टर में दबाव के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, किन स्टॉक्स ने कराई कमाई और किसने रूलाया, यहां पढ़ें पूरी खबर

कैपिटल माइंड एमएफ के इक्विटी कारोबार के प्रमुख अनूप विजय कुमार ने कहा कि मई में तेज गिरावट के बावजूदद इक्विटी (शेयर केंद्रित ) योजनाओं में लगातार 51वें माह शुद्ध निवेश बढ़ा है जो बाजार में खुदरा निवेशकों के ठोस विश्वास को दर्शाता है।

एसआईपी का आकर्षक जारी :

म्युचुअल फंड निवेशकों के बीच सिस्टमैटिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) का आकर्षण मई में भी बना रहा और इस माध्यम से कुल 26,688 करोड़ रुपए का निवेश किया गया जो कि एक नया रिकॉर्ड है। अप्रैल महीने में एसआईपी से निवेश 26632 करोड़ रुपए था।

 हाइब्रिड फंडों ने 20,765 करोड़ जुटाए :

अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित विकल्प वाले हाइब्रिड फंडों ने मई में 20,765 करोड़ रुपए जुटाए, जो मासिक आधार पर 13 प्रतिशत और सालाना आधार पर 18 प्रतिशत अधिक है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से पता चलता है कि निवेशक विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन की तलाश कर रहे हैं। 

15,908 करोड़ की निकासी :

मई में ऋण पत्रों में निवेश करने वाली म्युचुअल फंड योजनाओं में 15,908 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी देखी गयी जो अप्रैल की 12,385 करोड़ रुपये की निकासी से 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल मई में इन योजनाओं में निवेश शुद्ध रूप से बढ़ा था। यह दर्शाता है कि निवेशक ब्याज दर परिदृश्य में बदलाव देख रहे हैं।

स्मॉल-कैप फंडों में वृद्धि :

मई में स्मॉल-कैप फंडों ने 3,214 करोड़ रुपए जुटाए जो मासिक आधार पर आठ प्रतिशत की और सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 

आंकड़ों के अनुसार भारत में अब 23.83 करोड़ म्यूचुअल फंड फोलियो हैं, जो अप्रैल से 2.1 प्रतिशत और साल दर साल 16.5 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्शाते हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित