शेयर बाजार पर दबाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी गिरावट में

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.14 अंक टूटकर 57595.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.90 अंक उतरकर17222.75 अंक पर रहा।

शेयर बाजार पर दबाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी गिरावट में
वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकिंग , वित्त, कैपिटल गुड्स और ऑटो जैसे समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार गुरूवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा।

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकिंग , वित्त, कैपिटल गुड्स और ऑटो जैसे समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार गुरूवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.14 अंक टूटकर 57595.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.90 अंक उतरकर17222.75 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गयी वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जिससे मिडकैप 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23875.61 अंक पर और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत उठकर27892.67 अंक पर रहा।


बीएसई में शामिल समूहों में से बैंकिंग 1.69 प्रतिशत, वित्त 1.30 प्रतिशत, सीडी 1.58 प्रतिशत, ऑटो0.54 प्रतिशत और एफएमसीजी 0.03 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बढ़त में रहने वाले समूहों में धातु 1.61 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.13 प्रतिशत, टेक 1.13 प्रतिशत, आईटी 1.01 प्रतिशत और हेल्थकेयर 1.0 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। बीएसई में शामिल कंपनियों में से 3505 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1998 लाल निशान में और 1392 हरे निशान में रही जबकि 115 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रूख देखा गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.94 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.63 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.05 प्रतिशत टूट गया जबकि जापान का निक्केई 0.25 प्रतिशत ओर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.24 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग