आरबीआई ने रेपो रेट को रखा स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह की स्थिति मजबूत

घरेलू अर्थव्यवस्था के हालात पहले से बेहतर

आरबीआई ने रेपो रेट को रखा स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह की स्थिति मजबूत
नीतिगत रेपो दर 5.25% पर बरकरार रखते हुए अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया। केंद्रीय बैंक ने 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.7% और महंगाई अनुमान घटाकर 5% किया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार, एफडीआई और ऋण प्रवाह से भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने फौरी उधार के लिए अपनी नीतिगत ब्याज दर को वर्तमान घरेलू और वैश्विक हालात को देखते हुए 5.25 प्रतिशत पर बनाए  रखा है और घरेलू अर्थव्यवस्था के हालात को पहले से बेहतर बताया है। केंद्रीय बैंक के देश की आर्थिक वृद्धि और खुदरा महंगाई दर के बारे में अपने जून के अनुमानों में सुधार करते हुए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में  वृद्धि के अनुमान को  6.7 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के अनुमान को कम कर 5 प्रतिशत कर दिया है। रिजर्व बैंक ने जून में वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 6.9 प्रतिशत से कम कर 6.6 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा कर 5.1 प्रतिशत कर दिया था।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक बैठक के बाद यहां बुधवार को जारी नीतिगत  वक्तव्य में कहा कि'वैश्विक आर्थिक दशाएं और भावनाएं अब भी पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रों में तेजी से बनते बिगड़ते हालात की शिकार बनी हुई है। इनका भारत की घरेलू आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति की संभावनाओं पर असर पड़ा है, लेकिन देश की वृहद आर्थिक आधार पहले से मजबूत हुई और इससे अर्थव्यवस्था को वैश्विक झटकों के बीच अपने रास्ते पर मजबूती से बढ़ने में मदद मिल रही है। मल्होत्रा ने कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह मजबूत रहा है, जून और जुलाई में खास कर प्रतिभूति बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश से विदेशी पोर्टफोलियो निेवेश में भी वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह की स्थिति मजबूत है।

आरबीआई गवर्नर ने शहरी सहकारी बैंक खोलने के लाइसेंस के लिए नियमों का मसौदा जारी करने की भी घोषणा की , साथ में ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए दिशा-निर्देशों का मसौदा जारी करने के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  देश में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति मजबूत है और यह इस समय 10 महीने के आयात और 91 प्रतिशत विदेशी कर्ज के निपटान के लिए पर्याप्त स्तर पर है। मल्होत्रा ने कहा कि रिजर्ब बैंक विदेशी विनिमय दर को किसी खास स्तर पर रखने का लक्ष्य नहीं रखता, लेकिन बाजार में सट्टोरिया गतिविधियों के कारण होने वाले किसी भी अनावश्यक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए उसके पास  पर्याप्त मौद्रिक और नियामकीय हथियार उपलब्ध है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को मजबूत करने और मूल्य स्थिरता के माध्यम से उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

 

Read More ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का

Tags: RBI

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने...
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध
निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी