ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का

बाजार में बढ़ी बेचैनी

ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का
अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन की शांति अवधि समाप्त होने से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 492.70 अंक टूटकर 77,235.46 और निफ्टी 132.75 अंक गिरकर 24,154.90 के स्तर पर बंद हुआ। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के लिए हुए शांति समझौते की अवधि सोमवार को समाप्त हो गयी। इससे शेयर बाजार पर दबाव रहा। वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.34 प्रतिशत फिसल गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक स्थिर रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.93 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। सार्वजनिक बैंक समूह का सूचकांक 1.01 प्रतिशत और रियल्टी समूह का 1.42 प्रतिशत टूट गया। एफएमसीजी, वित्त, धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी गिरावट रही। ऑटो और मीडिया समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर दो से ढाई प्रतिशत गिर गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत नीचे बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन और सन फार्मा के शेयर भी लाल निशान में रहे। एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य