Share Market Update: कमोडिटीज, धातु और पावर समूह में भारी बिकवाली से गिरा बाजार

Share Market Update: कमोडिटीज, धातु और पावर समूह में भारी बिकवाली से गिरा बाजार

बीएसई में कुल 3783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2011 में बिकवाली जबकि 1637 में लिवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां लाल जबकि 14 हरे निशान पर रही।

मुंबई। अमरेकी फेड रिजर्व के नीतिगत दरों पर चल रही बैठक के निर्णय से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, यूटिलिटीज, धातु, पावर और सर्विसेज समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से आजा शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूट गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक का गोता लगाकर 63591.33 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 90.45 अंक की गिरावट लेकर 18989.15 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत उतरकर 31,136.68 अंक और स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत फिसलकर 36,883.01 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2011 में बिकवाली जबकि 1637 में लिवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां लाल जबकि 14 हरे निशान पर रही।

बीएसई के 15 समूह बिकवाली के दबाव में रहे। इस दौरान कमोडिटीज 1.18, सीडी 0.29, ऊर्जा 0.17, एफएमसीजी 0.32, वित्तीय सेवाएं 0.33, इंडस्ट्रियल्स 0.45, आईटी 0.75, यूटिलिटीज 1.13, ऑटो 0.55, बैंकिंग 0.39, कैपिटल गुड्स 0.59, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.28, धातु 1.45, पावर 1.19, टेक 0.63 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.15 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.06 प्रतिशत फिसल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 2.41 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.14 प्रतिशत की तेजी रही।

Read More विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया पश्चिम एशिया संकट पर दिया बयान: तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर दिया जोर, कांग्रेस के बहिर्गमन पर नड्डा का पलटवार

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर