बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार : सेंसेक्स 86 हजार के पार, निफ्टी में भी मजबूती

ऑटो, धातु, फार्मा और वित्तीय सेक्टरों की कंपनियों में तेजी रही

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार : सेंसेक्स 86 हजार के पार, निफ्टी में भी मजबूती

विदेशी संकेतों के सहारे घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी देखी गई। सेंसेक्स 135 अंक ऊपर खुलकर लगभग 179 अंक की बढ़त पर रहा, जबकि निफ्टी 55 अंक चढ़कर लगभग 44 अंकों की मजबूती में कारोबार कर रहा था। ऑटो, धातु, फार्मा और वित्तीय शेयरों में तेजी रही, जबकि रियल्टी, तेल–गैस और पीएसयू बैंकों में बिकवाली दिखी। ICICI बैंक, HDFC बैंक मजबूत रहे, जबकि रिलायंस व SBI कमजोर रहे।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.54 अंक चढ़कर 86 हजार के पार हो गया। यह 179.72 अंक (0.21 प्रतिशत) ऊपर 85,789.23 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 55.95 अंक की मजबूती के साथ 26,261.25 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 44.90 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त में 26,250.20 अंक पर था। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में फिलहाल बिकवाली हावी है।

ऑटो, धातु, फार्मा और वित्तीय सेक्टरों की कंपनियों में तेजी रही। रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों और सार्वजनिक बैंकों में बिकवाली हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर हरे निशान में थे, जबकि इटरनल, एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट थी। 

 

Read More चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुड्डुचेरी के लिए बढ़ाई एसआईआर की समय सीमा, अब इस तारिख तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन