Stock Market Update : शेयर बाजार लगाताार दूसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 151.48 अंक टूटा

एनएसई का निफ्टी 54 अंक टूट गया

Stock Market Update : शेयर बाजार लगाताार दूसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 151.48 अंक टूटा

वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर धातु, एनर्जी, तेल एवं गैस, पावर और ऑटो जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कंपनियों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा।

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर धातु, एनर्जी, तेल एवं गैस, पावर और ऑटो जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कंपनियों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 151 अंक और एनएसई का निफ्टी 54 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 151.48 अंक गिरकर 82201.16 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 53.60अंक गिरकर 25145.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में जहां गिरावट रही वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का  जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत उठकर 49196.87 अंक पर और स्मॉलकैप 0.56 प्रतिशत बढ़कर 56521.61 अंक पर रहा। 

बीएसई में गिरावट में रहने वाले समूहों में यूटिलिटी 0.59 प्रतिशत, सीजी 0.61 प्रतिशत, रियलटी 0.95 प्रतिशत, पावर 0.37 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.30 प्रतिशत, धातु 0.02 प्रतिशत, ऑटो 0.38 प्रतिशत, एनर्जी 0.55 प्रतिशत और इंस्ट्रीयल 0.35 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में आईटी 0.43 प्रतिशत, टेलीकम्युनिकेशंस 0.70 प्रतिशत, सीडी 0.82 प्रतिशत, टेक 0.23 प्रतिशत, सेवायें 0.12 प्रतिशत और हेल्थकेयर 0.35 प्रतिशत शामिल है। 

बीएसई में कुल 4038 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2249 हरे निशान में और 1679 लाल निशान में रही जबकि 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Read More विवेक त्रिपाठी बने एयू बैंक के पूर्णकालिक निदेशक, नियुक्ति के आदेश जारी

इस दौरान वैश्विक स्तर पर मिश्रित रूख देखा गया। जापान का निक्केई 1.05 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.07 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.14 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 

Read More तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में लौटी तेजी : सेंसेक्स 77,303 अंक पर, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण