Stock Market Update: निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार

बीएसई के 11 समूहों में लिवाली हुई

Stock Market Update: निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार

विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईआई बैंक की ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन चढ़ गया।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईआई बैंक की ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349.24 अंक की छलांग लगाकर 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 73,057.40 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.70 अंक की बढ़त लेकर 22,196.95 अंक हो गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत उतरकर 39,978.15 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत टूटकर 45,927.56 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3931 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1949 में तेजी जबकि 1887 में गिरावट रही वहीं 95 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि 22 लाल निशान पर बंद हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 11 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.87, हेल्थकेयर 0.20, दूरसंचार 0.22, यूटिलिटीज 0.66, बैंकिंग 1.23, कैपिटल गुड्स 0.21, तेल एवं गैस 0.31, पावर 0.80, रियल्टी 1.13 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत चढ़ गए।

Read More तेल बाजार में हलचल: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.22 और जापान का निक्की 0.28 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.57 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.42 प्रतिशत की बढ़त रही।

Read More केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत