आज का राशिफल

जानिए क्या कहता हैआपका राशिफल

आज का राशिफल

घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है।

मेष
घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है। मानसिक रूप अशांत रहेंगे। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण मन खिन्न रहेगा, जिससे घर में कलह का वातावरण बन सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।  निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह
परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। पुराने ग्राहक वापस लौटेंगे साथ ही नए ग्राहकों से भी व्यापार फलने लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय अधिक होगी। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला
भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी।हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

Read More आज का भविष्यफल      

धनु
सरकारी कर्मचारी सावधानी से कार्य करें, आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जो भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा।व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। 

Read More आज का भविष्यफल     

कुंभ
भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

वृष
आपके व्यापारया अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा।स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी। आय की स्थिति अब सुधरेगी।धैर्य बनाए रखें,विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। घर में शांति रहेगी।

कर्क
मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्तता रहेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे।व्यापार में लाभ होगा।आय की स्थिति अच्छी रहेगी।मन प्रसन्न रहेगा।परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ़ होगा।

कन्या
करियर को लेकर चिंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा।

वृश्चिक
विद्यार्थी वर्ग का शिक्षा से ध्यान हटेगा, पिता से चर्चा कर भविष्य के लिए नई राह चुनने के लिए सजग रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खुशी का माहौल रहेगा।

मकर
आज का दिन उदासी भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण परिवार से अनबन हो सकती है। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मन किसी बात पर उदास रहेगा, मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

मीन
विद्यार्थी वर्ग पढाई व्यस्त रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी, जिससे निकलने में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरी पेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह