आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल
विदेशियों से राज्यपक्ष से सहयोग। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। नए काम की तलाश में रहेंगे। आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा।

मेष
विदेशियों से राज्यपक्ष से सहयोग। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। नए काम की तलाश में रहेंगे। आय से अधिक व्यय होने से मन परेशान रहेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन
मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख से मन प्रसन्न रहेगा। पड़ोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे। 

सिंह
किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढे़गा। आय के स्त्रोत बढे़गे। संतान सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। दिन सामान्य रहेगा।

तुला
राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य व विवेक से कार्य करें। अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।

धनु
मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

कुंभ
बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।

वृष
थकान भरा दिन रहेगा। मानसिक व शारीरिक थकान के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा जो परिवार में तनाव उत्पन्न करेगा। सब्र से काम करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 

कर्क
बनते कार्य बिगडे़ंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ़ होगा। 

कन्या
राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। यात्रा का योग है। रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगें। जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यवसाय में बुजुर्गों की सलाह से किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। 

वृश्चिक
संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। जीवनसाथी से नोकझोंक बडे विवाद का कारण बन सकता हैै। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर
नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे।  मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है।

मीन
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढे़गा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजुर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
टाइगर रिजर्व के जोन-8 में रविवार सुबह बाघिन T-2403 अपने शावकों के साथ नजर आई। करीब 4.5 साल की बाघिन...
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात
परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत
सतरी बाई का जज्बा : 2 दिन का सफर, दुर्गम पहाड़ और फिर लोकतंत्र के नाम वोट!
भजनलाल सरकार ने 34 माह में क्या बदला? मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां
एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड