शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल

शेखावाटी में खुलेगा विकास का नया दरवाजा

शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
राजस्थान सरकार शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के साथ सीकर, झुंझुनूं और चूरू को जोड़कर हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इससे पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यमुना जल समझौते और नए एक्सप्रेस-वे से भी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार शेखावाटी की 662 हवेलियों के संरक्षण और सीकर, झुंझुनूं व चूरू को शामिल करते हुए हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को जयपुर में शेखावाटी विरासत एवं विकास समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के अनुरूप राजस्थान सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन और आर्थिक विकास से जोड़ रही है। शेखावाटी की हवेलियां, पारंपरिक चित्रकारी और धार्मिक स्थल प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण में स्थानीय लोगों, उद्यमियों और प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी जरूरी है।

जल और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी आवश्यकता पानी है। राम जलसेतु लिंक परियोजना के तहत करीब एक लाख करोड़ रुपए के प्रस्तावित कार्यों में से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये के कार्य शुरू हो चुके हैं। वहीं यमुना जल समझौते से सीकर, चूरू और झुंझुनूं की जल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाकर राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उपलब्धता से औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलेगी।

एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Read More जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 

सीएम शर्मा ने कहा कि कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं से शेखावाटी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी राजस्थान के बीच आवागमन सुगम होगा। कृषि उत्पादों के परिवहन की लागत घटने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उद्यमियों से नई पीढ़ी को व्यवसाय और उद्योगों से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत हुए करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों में से 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है।

Read More पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान

विरासत संरक्षण और पर्यटन पर चर्चा

Read More Weather Update : आज श्रीगंगानगर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मुख्यमंत्री ने बताया कि शेखावाटी की विरासत, हवेलियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश में बसे प्रवासियों को विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास और निवेश से जोड़ने का प्रयास होगा। कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा, मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल, राष्ट्रीय  संयोजक हरि शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी गिरधारी कैशोट सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत
एटीएस ने माहिम से मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है।...
सतरी बाई का जज्बा : 2 दिन का सफर, दुर्गम पहाड़ और फिर लोकतंत्र के नाम वोट!
भजनलाल सरकार ने 34 माह में क्या बदला? मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां
एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क