साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-सप्ताह की शुरूआत में ही धन के अनायास व्यय से कुछ असुविधा महसूस करेंगे। कुछ मानसिक दबाव भी महसूस होगा। परन्तु बाद में पूरे सप्ताह मौज शौक से बीतेगा।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ में जीवनसाथी या मित्रों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। संतान की चिंता का निवारण होगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।   बहनों से भी मनमुटाव हो सकता है।  कार्यक्षेत्र में पराक्रम की वृद्धि होगी।

वृषभ 
सप्ताह की शुरूआत में ही धन के अनायास व्यय से कुछ असुविधा महसूस करेंगे। कुछ मानसिक दबाव भी महसूस होगा। परन्तु बाद में पूरे सप्ताह मौज शौक से बीतेगा।  किसी धार्मिक स्थल की  यात्रा भी कर सकते हंै। मित्र बनेंगे।

मिथुन 
 कई रुके हुए कार्य भी हो सकते हैं। किसी प्रतियोगिता का परिणाम आपके मन के अनुरूप प्राप्त होगा। जिससे समाज में आपको सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा। सप्ताह के अंत में परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा।

कर्क 
सप्ताह के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।  अधिकारियों से व्यवहार अति उत्तम रहने से  पराक्रम में वृद्धि महसूस करेंगे।  संतान के संबंध में  शुभ समाचार प्राप्त होगा।  सप्ताह के अंत में बारहवें चन्द्र से मन में कुछ तनाव महसूस करेंगे। 

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह 
घर में मित्रों का आगमन होने से व्यस्तता बढ़ जाएगी।  यात्रा भी हो सकती है। निसंतान दम्पत्ति संतान प्राप्ति होने से प्रसन्न होंगे। सप्ताह के अंत में किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक भी बढ़ने से मन मे प्रसन्तता रहेगी। 

Read More आज का भविष्यफल      

कन्या
 वाहन चालन में विशेष सावधानी बरतें। किसी छोटी-मोटी दुर्घटना से चोटिल हो सकते हैं। वाणी में मधुरता रहने से नए मित्र बनेंगे। सप्ताहांत में कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मन हर्षित होगा।  धन की आवक सुचारू रहेगी।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला 
मन में ही प्रसन्तता बनी रहने से हर कार्य में मन लगेगा।  जीवनसाथी या व्यापार में पार्टनर से भी संबंध मधुर होंगे। सप्ताहांत में परिवार के  साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 

वृश्चिक 
प्रारंभ में अचानक धन के आगमन से परिवार में हर्ष का वातावरण बना रहेगा। कोई नया वाहन भी घर में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में पराक्रम में वृद्धि होने से मित्रों से सम्मान प्राप्त होगा। पैरों में दर्द, त्वचा का चर्म रोग परेशानी पैदा कर सकता है। 

धनु 
 मित्रो से मुलाकात होगी। अविवाहित जातकों के विवाह सम्बंध भी तय हो सकते हंै। धन की आवक पूरे सप्ताह सुचारू रहने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा ।

मकर 
सप्ताह के शुरू में साथियों से अथवा परिवार जनों से कुछ अनबन हो सकती है। सिरदर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन अत्यंत प्रसन्न होगा। लिखने- पढ़ने में मन लगेगा। 

कुंभ 
सप्ताह में बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। यात्रा भी सम्भव है। कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। मध्य सप्ताह में मन में कुछ विचलित सा महसूस करने से कुछ अशांति होने की संभावना है। 

मीन 
कुटुंब जनों से मेल मुलाकात होगी। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी जिससे थकान महसूस होगी। घर में किसी नए वाहन के आने की संभावना बन सकती है।  प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त होगी।  पूरा सप्ताह हर्ष और खुशी से बीतेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह