ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 विश्वकप का फाइनल

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 विश्वकप का फाइनल

मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना पाक को पड़ा भारी

दुबई। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19 वें ओवर में शाहीन शाह आफरीदी की तीसरी गेंद पर हसन अली का मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना पाकिस्तान को कितना भारी पड़ा इसका अंदाजा वेड ने अगली तीन गेंदों पर लगातार छक्के उड़ाते हुए पाकिस्तान को लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।  ऑस्ट्रेलिया का 14 नवम्बर को होने वाले फाइनल में अपने पडोसी न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा जिसने भी इंग्लैंड को पहले सेमीफाइनल में एक ओवर शेष रहते पांच विकेट से हराया था।  


वेड ने खेली विजयी पारी
प्लेयर ऑफ द मैच बने वेड ने 17 गेंदों पर नाबाद 41 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए। वेड ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ छठे  विकेट के लिए 81 रन की मैच विजयी साझेदारी की । स्टॉयनिस ने 31 गेंदों पर नाबाद 40 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए।  

हसन का कैच छोड़ना टर्निंग पॉइंट रहा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी मैच के बाद स्वीकार किया कि हसन अली का कैच छोड़ना मैच का टर्निंग पॉइंट था। आजम ने कहा कि यदि वह कैच पकड़ लिया जाता तो नया बल्लेबाज सामने आता और मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।  

वार्नर एक रन से चूका अर्द्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर 49 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। लेग स्पिनर शादाब खान की जिस गेंद पर वार्नर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए उस पर अगर वह बाद में डीआरएस लेते तो शायद वह बच सकते थे लेकिन अम्पायर के उंगली उठाते ही वह पवेलियन की तरफ चल दिए।


शादाब ने झटकें चार विकेट
पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने अपने चारों ओवरों में एक एक विकेट हासिल किये।  शादाब ने चार ओवर  में 26 रन देकर चार विकेट लिए। आफरीदी को 35 रन पर एक विकेट मिला।

Read More आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

 
रिजवान-फखर के अर्द्धशतक

इससे पहले पाकिस्तान ने अपने ओपनर मोहम्मद रिजवान (67) और फखर जमान (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों की मदद से चार  विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन 19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया।  
रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने ओपनिंग साझेदारी में 10 ओवर में 71 रन जोड़े। आजम 34 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर लेग स्पिनर एडम  जम्पा का शिकार बने। रिजवान ने फिर जमान के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 52 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए।  रिजवान ने अपना 11वां टी-20 अर्धशतक बनाया।  जमान ने आखिरी ओवर में स्टार्क की गेंदों पर लगातार दो छक्के उड़ाकर अपना अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया।

Read More जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया


आसिफ-शोएब ने निराश किया

आसिफ अली खाता खोले बिना आउट हुए जबकि शोएब मालिक एक रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। आसिफ का विकेट पैट कमिंस ने लिया। जमान 32 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद हफीज एक रन पर नाबाद रहे। आॅस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने 38 रन पर दो विकेट लिए जबकि कमिंस और जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।   

स्कोर-बोर्ड
पाकिस्तान पारी :     रन    गेंद    4    6
रिजवान को. स्मिथ बो. स्टार्क    67    52    3    4
बाबर को. वार्नर बो. जम्पा    39    34    5    0
फखर जमान अविजित    55    32    3    4
आसिफ अली को. स्मिथ बो. कमिंस     0    1    0    0
शोएब मलिक बो. स्टार्क    1    2    0    0
मो. हफीज अविजित    1    1    0    0
अतिरिक्त :     13
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन।
विकेट पतन : 1-71 (बाबर), 2-143 (मो. रिजवान), 3-158 (आसिफ अली), 4-162 (शोएब मलिक).
गेंदबाजी : मिचेल स्टार्क 4-0-38-2, जोश हेजलवुड 4-0-49-0, ग्लेन मैक्सवेल 3-0-20-0, पैट कमिंस 4-0-30-1, एडम जम्पा 4-0-22-1, मिचेल मार्श 1-0-11-0.

Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश


आस्ट्रेलिया पारी :     रन    गेंद    4    6
वार्नर को. रिजवान बो. शादाब    49    30    3    3
फिं. पगबाधा आफरीदी    0    1    0    0
मार्श को. आसिफ बो. शादाब    28    22    3    1
स्मिथ को. फखर बो. शादाब    5    6    1    0
मैक्सवेल को. हारिस बो. शादाब    7    10    0    0
स्टोइनिस अविजित    40    31    2    2
मैथ्यू वेड अविजित    41    17    2    4
अतिरिक्त :     7
कुल : 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।
विकेट पतन : 1-1 (आरोन फिंच), 2-52 (मिचेल मार्श), 3-77 (स्टीवन स्मिथ), 4-89 (डेविड वार्नर), 5-96 (ग्लेन मैक्सवेल).
गेंदबाजी : आफरीदी 4-0-35-1, वसीम 3-0-25-0, राउफ 3-0-32-0, हसन 4-0-44-0, शादाब 4-0-26-4, मो. हफीज 1-0-13-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : मैथ्यू वेड (आस्ट्रेलिया)

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश