सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बनें रोहित, शर्मा ने तोड़ा विराट-कपिल का रिकॉर्ड

सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बनें रोहित, शर्मा ने तोड़ा विराट-कपिल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित  ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत को 13 वनडे में दसवीं जीत मिली थी।  विराट के बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि इस मुकाबले में रोहित बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी।  दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए जबकि इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल