विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

एशिया कप के लिए चुने गए प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके। संजू सैमसन को भी 15 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली।

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा की कप्तानी और हार्दिक पांड्या की उपकप्तानी में एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

चोट के कारण लंबी छुट्टी के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर विश्व कप टीम में बने हुए हैं। भारत की कोर टीम में विराट कोहली, शुभमान गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था।

एशिया कप के लिए चुने गए प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके। संजू सैमसन को भी 15 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली।

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को विश्व कप टीम सौंपने की समय सीमा 5 सितंबर है, लेकिन टीमें आईसीसी से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना 28 सितंबर तक बदलाव कर सकती हैं।  

Read More पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम

भारत एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन और एकदिवसीय मैच खेलेगा, जबकि उसे अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही करनी है।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

 

विश्व कप में भारतीय टीम के मुकाबले

दिनांक

कहां

खिलाफ

8 अक्टूबर

चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया

11अक्टूबर

दिल्ली

अफगानिस्तान

14 अक्टूबर

अहमदाबाद

पाकिस्तान

19 अक्टूबर

पुणे

बांग्लादेश

22 अक्टूबर

धर्मशाला

न्यूज़ीलैंड

29 अक्टूबर

लखनऊ

इंग्लैंड

2 अक्टूबर

मुंबई

श्रीलंका

5 नवम्बर

कोलकाता

दक्षिण अफ़्रीका

12 नवम्बर

बेंगलुरू

नीदरलैंड

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजापार्क में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा में 'नंदोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने...
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले