गुवाहाटी टेस्ट : साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टीम इंडिया महज 140 रन पर हुई ढेर

भारत को दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा

गुवाहाटी टेस्ट : साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टीम इंडिया महज 140 रन पर हुई ढेर

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहली पारी में भारत 201 रन पर ऑल आउट हुआ, जबकि मेहमान टीम ने 489 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत सिर्फ 140 रन बना सकी। साइमन हार्मर और मार्को यानसेन की गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।

गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से मात देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। यह पिछली तीन सीरीजों में भारत को दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, जबकि भारत की टीम पहली पारी में मात्र 201 रन पर ऑल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 260/5 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों, विशेषकर साइमन हार्मर और मार्को यानसेन का सामना नहीं कर पाया। भारत की दूसरी पारी में अंतिम विकेट मोहम्मद सिराज का गिरा, जो केशव महाराज के शिकार बने। इस शर्मनाक हार ने टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ा दी है और गुवाहटी टेस्ट उनकी कमजोर बल्लेबाजी का परिचायक साबित हुआ।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान