29 साल के निकोलस पूरण ने चौंकाया, अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

167 बार विंडीज का प्रतिनिधित्व किया

29 साल के निकोलस पूरण ने चौंकाया, अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
वेस्टइंडीज टीम के बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

त्रिनिदाद। वेस्टइंडीज टीम के बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूरन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। जिस खेल से हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा। 

इसके साथ खुशी, उद्देश्य और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की यादें है। मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 

कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।  उन्होंने कहा, प्रशंसकों को अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को, मेरे साथ इस सफÞर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से ऊपर उाया। भले ही मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया हो, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता। 

167 बार विंडीज का प्रतिनिधित्व किया :

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

पूरन ने 167 बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एकदिवसीय मैचों में 99.15 की स्ट्राइक रेट से 39.66 की औसत से 1983 रन बनाए और 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 टी-20 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। 

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया