35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, जयपुर ने जीते दोहरे खिताब

विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, जयपुर ने जीते दोहरे खिताब
35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान जयपुर ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताब जीते। बालक फाइनल में जयपुर ने हनुमानगढ़ को 46-38 से और बालिका वर्ग में बीकानेर को 61-27 से हराया। समापन समारोह में राजस्थान कबड्डी संघ अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने विजेताओं को सम्मानित किया।

जयपुर। मेजबान जयपुर ने सम्पन्न 35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम कर लिए। लालचंदपुरा स्थित रामेश्वरम स्कूल ग्राउंड में खेले गए बालक वर्ग के फाइनल में जयपुर ने हनुमानगढ़ (46-38) को 8 अंकों से हरा खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग की खिताबी टक्कर में जयपुर ने बीकानेर को 61-27 (34 अंकों) से हरा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।  इससे पूर्व बालक वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने बीकानेर को 56-41 अंकों से व हनुमानगढ़ ने सीकर को रोमांचक मुकाबले में 40-39 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई।

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने चूरू को आसानी से 72-24 से व बीकानेर ने भरतपुर को 38-12 से हराया। समापन समारोह में राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र सिंह, आयोजन सचिव जीतू शर्मा एवं कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित थे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता