विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में खेले जाएंगे 4 मैच, शुभमन-अर्शदीप पंजाब के लिए खेलेंगे दूसरा मैच

पंजाब का पलडा भारी 

विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में खेले जाएंगे 4 मैच, शुभमन-अर्शदीप पंजाब के लिए खेलेंगे दूसरा मैच

विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में जयपुर के विभिन्न मैदानों पर चार मुकाबले खेले जाएंगे। शीतलहर और ओस के चलते टॉस अहम रहेगा। पंजाब और मुंबई शीर्ष स्थान की दौड़ में हैं। पंजाब गोवा से, मुंबई हिमाचल से भिड़ेगी। अन्य मैचों में उत्तराखंड-सिक्किम और महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ आमने-सामने होंगे।

जयपुर। विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में गुलाबी नगर के विभिन्न मैदानों पर चार मैच खेले जाएंगे। जयपुर में चल रही शीतलहर के बीच सभी टीमों ने सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। ठंडे मौसम के कारण सुबह की ओस के कारण मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी।

श्रेष्ठता की जंग जारी :

पंजाब और मुंबई के मध्य श्रेष्ठता की जंग जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित एकदिवसीय भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब टीम के लिए अपना दूसरा मैच खेलेंगे। पंजाब का मुकाबला मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम  पर गोवा से होगा। वही मुंबई जयपुरिया ग्राउंड पर हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी। दोनों टीमें जीत से ग्रुप सी में शीर्ष पर रहना पसंद करेगी।

दोनों टीमें अभी तक पांच में अपने सभी मैच जीत समान 16 अंक हासिल कर चुकी है। लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर पंजाब (1.855) और मुंबई (1.293) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए है।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज 

पंजाब का पलडा भारी :

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

गोवा के खिलाफ पंजाब का पलडा भारी नजर आ रहा है। गिल  अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के फैसले को सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे।  मुंबई का मैच जयपुरिया ग्राउंउ पर हिमाचल प्रदेश से है। हिमाचल अब तक पांच में से मात्र 2 मैच ही जीत सकी है। यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, मुशीर, सिद्धेश के कारण मुंबई की बल्लेबाजी हिमाचल पर भारी नजर  आ रही है।

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

उत्तराखंड-सिक्किम :

पैंदे की उत्तराखंड और सिक्किम की टीमों के मध्य मुकाबला सोनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। सोनी स्टेडियम पर विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैच सोनी स्टेडियम पर स्थानांतरित कर दिए गए है।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ :

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का मैच अनंतम ग्राउंड पर खेला जाएगा। महाराष्ट्र अब तक खेले 5 में से 3 मैच जीत 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि छत्तीसगढ़ 2 मैच जीत 8 अंकों के साथ पांचवे स्थान  पर बनी हुई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान