महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के नौ अंक हो गए है

महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले लीग मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

वेलिंगटन। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले लीग मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके साथ दक्षिण अफ्रीका के अब नौ अंक हो गए है, जबकि वेस्ट इंडीज के सात अंक हैं। वेस्ट इंडीज के पास भी अभी नॉकआउट चरण में प्रवेश करने का मौका है, लेकिन वह तभी क्वालिफाई कर पाएग, जब इंग्लैंड या भारत में से कोई एक टीम अपना आखिरी लीग मैच हारती है। इंग्लैंड का आखिरी मैच बंगलादेश, जबकि भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है।

बारिश से पहले 10.5 ओवर तक खेल हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने मिग्नॉन डू प्रीज के 31 गेंदों पर 38 रन के बल पर चार विकेट पर 61 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से चिनले हेनरी ने पांच ओवर में 19 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।



Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी