पाकिस्तान से तनाव के बीच आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : लौटाए जा रहे होने वाले मैच की टिकटों के पैसे, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को भी कर दिया गया था रद्द 

सभी 10 फ्रेंचाइजी और प्रमुख हितधारकों को इस फैसले के बारे में सूचित किया

पाकिस्तान से तनाव के बीच आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : लौटाए जा रहे होने वाले मैच की टिकटों के पैसे, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को भी कर दिया गया था रद्द 

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), 2025 के शेष मैचों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), 2025 के शेष मैचों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की टिकटों के पैसे लौटाए जा रहे हैं और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सभी 10 फ्रेंचाइजी और प्रमुख हितधारकों को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच के बाद आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और कोई भी आखिरी फैसला केंद्र सरकार के परामर्श से ही लिया जाएगा।

Tags:    IPL

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना