बिन्नी बने बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष

वार्षिक आम सभा में निर्णय

बिन्नी बने बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष

पदाधिकारी वार्षिक आम सभा में निर्विरोध चुने गए। भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय मैच खेलने वाले बिन्नी इस पद पर सौरव गांगुली की जगह लेंगे जो 2019 में बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। बिन्नी अगले साल भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले बोर्ड की कमान संभालेंगे। 

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 36वें अध्यक्ष बन गए हैं। बीसीसीआई ने हुई वार्षिक आम सभा में इसका निर्णय लिया। बीसीसीआई ने यहां जारी बयान में बताया कि राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष जबकि जय शाह सचिव के पद पर बने रहेंगे। देवजीत सैकिया को बोर्ड का सह-सचिव और आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारी वार्षिक आम सभा में निर्विरोध चुने गए। भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय मैच खेलने वाले बिन्नी इस पद पर सौरव गांगुली की जगह लेंगे जो 2019 में बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। बिन्नी अगले साल भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले बोर्ड की कमान संभालेंगे। 

धूमल-डालमिया आईपीएल में

इसी बीच एम मजूमदार को बीसीसीआई के शीर्ष परिषद में आम सभा का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डालमिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। बोर्ड ने आम सभा में 2023-2027 के लिए सीनियर पुरुष भविष्य दौरा कार्यक्रम और 2022-2025 के लिए सीनियर महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम को को मंजूरी दी। अगले साल होने वाले महिला आईपीएल को मंजूरी देने के अलावा वित्तीय  वर्ष 2022-23 के बजट को भी अनुमोदित किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प