तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश टीम ने किया बड़ा बदलाव, इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका

बंगलादेश ने शमीम हुसैन को तीसरे टी-20 के लिए टीम में शामिल किया

तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश टीम ने किया बड़ा बदलाव, इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका

बंगलादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए शमीम हुसैन को टीम में शामिल किया है। बीसीबी के अनुसार, वे चयन योजना से कभी बाहर नहीं थे। दूसरे मैच में जीत के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है और निर्णायक मुकाबला दो दिसंबर को होगा।

ढाका। बंगलादेश ने आयरलैंड के खिलाफ दो दिसंबर को होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए शमीम हुसैन को टीम में शामिल किया है।बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को बताया कि, शमीम हुसैन को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए टीम में शामिल किया गया है। सीरीज शुरू होने से पहले, टी-20 कप्तान लिटन दास ने शमीम को बाहर रखने पर चयनकर्ताओं पर तंज कसा था। पूर्व तेज गेंदबाज और चयनकर्ता पैनल के मौजूदा सदस्य हसीबुल हुसैन ने आज क्रिकबज को बताया, शमीम कभी भी हमारे प्लान से बाहर नहीं थे, बस हम देखना चाहते थे कि टी-20 विश्व कप से पहले हमारे पास और क्या विकल्प हैं। हमारे पास एक प्लान है और हम उसी के अनुसार आगे बढऩा चाहते हैं।

बीसीबी की इस घोषणा के बाद आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए बंगलादेश की टीम इस प्रकार है:- लिटन कुमार दास (कप्तान), सैफ हसन (उप-कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, जैकर अली अनिक, काजी नूरुल हसन सोहन, महिदुल इस्लाम भुइयां, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, शरीफुल इस्लाम, एमडी शैफ उद्दीन और शमीम हुसैन।

उल्लेखनीय है शनिवार को चटगांव में खेले गए दूसरे टी-20 में बंगलादेश ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 170/6 का स्कोर बनाया। जवाब में बंगलादेश ने 19वें ओवर में छह विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी