चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

अंगूठे में लगी चोट के कारण डेवन कॉन्वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को चेेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

लखनऊ। अंगूठे में लगी चोट के कारण डेवन कॉन्वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को चेेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

कॉन्वे ने आईपीएल 2023 में सीएसके को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की औसत और 140 से कम की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी नवाजा गया था।

ग्लीसन के शामिल होने से सीएसके को मुस्तफिजुर रहमान की अनुपस्थिति से पैदा हुए गैप को भरने में मदद मिल सकती है। बंगलादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जो वर्तमान में दस स्ट्राइक के साथ सीएसके के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बीसीबी ने उन्हेंं एक मई तक आईपीएल खेलने के लिए एनओसी दे दी है।

ग्लीसन ने पहले कभी आईपीएल में नहीं खेला है, लेकिन हंड्रेड (मैनचेस्टर ओरिजिनल्स), बीपीएल (रंगपुर राइडर्स), बीबीएल (मेलबोर्न रेनेगेड्स), एसए20 (डरबन सुपर जायंट््स) और आईएलटी20 (गल्फ जायंट्स) में वह खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 90 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 8.18 की इकॉनमी रेट से 101 विकेट लिए हैं।

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान कॉन्वे के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। चेन्नई को उम्मीद थी कि आईपीएल के दूसरे भाग में कीवी बल्लेबाज मई तक उनके साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल