दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़

पांचवां विकेट कुमार कुशाग्र के रूप में गिरा

दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़
दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में 708 रन बनाए। कप्तान इशान किशन ने 334 गेंदों में 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 270 रन की शानदार पारी।

चेन्नई। कप्तान इशान किशन (270) और कुमार कुशाग्र (101) की शानदार पारियों के दम पर पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

पूर्व क्षेत्र ने कल के चार विकेट पर 385 रनों से आगे खेलना शुरु किया। पूर्व क्षेत्र का पांचवां विकेट कुमार कुशाग्र के रूप में गिरा। उन्हें त्रिपुराणा विजय ने आउट किया। कुशाग्र ने 132 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 101 रनों की पारी खेली। इसी दौरान इशान किशन ने अपना दूसरा प्रथम श्रेणी दोहरा शतक पूरा किया। वह चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो गए थे। अनुकूल रॉय 45, कुनैन कुरैशी 40 और मोहम्मद शमी 28 रन बनाकर आउट हुये। कुरैशी और शमी को श्रेयस गोपाल ने आउट किया। अनुकूल रॉय शेख रशीद का शिकार बने। इशान किशन एक बार फिर से मैदान में उतरे। वह अपने तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे कि इसी दौरान 163वें ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपुराणा विजय ने उन्हें आउट कर दिया। इशान किशन ने 334 गेंदों में 30 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 270 रनों की विशाल पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विजय ने मुकेश कुमार (शून्य) को आउट कर पूर्व क्षेत्र की पारी का 708 रन पर अंत कर दिया।

अम्पायरों ने इसी के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी। दक्षिण क्षेत्र की ओर से त्रिपुराणा विजय ने चार विकेट लिये। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को दो-दो विकेट मिले। शेख रशीद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

पहले दिन ईस्ट जोन का दबदबा रहा और दूसरे दिन भी यही कहानी रही। ईशान किशन ने रात के अपने 111 रन से खेलना शुरू किया और उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने एक और प्रथम श्रेणी डबल सेंचुरी बनाई, फिर उन्होंने गियर बदला और 250 रन तक पहुंचे, इससे पहले कि थकान की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। वह मोहम्मद शमी के आउट होने पर अपनी पारी फिर से शुरू करने के लिए वापस आए और दिन के आखिरी ओवर में 270 रन पर 9वें विकेट के तौर पर आउट हुए। कुमार कुशाग्र ने भी सेंचुरी बनाई और उन्होंने 101 रन बनाए। अपने कप्तान के साथ 5वें विकेट के लिए 230 रन जोड़े। निचले क्रम में योगदान ने दक्षिण क्षेत्र को निराश करना जारी रखा। यह साफ था कि गेंदबाजों ने हार मान ली और बस डिक्लेरेशन का इंतजार कर रहे थे।

Read More लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कहा अलविदा

ऐसा नहीं हुआ, लेकिन वे विरोधी टीम को आउट करने में कामयाब रहे, हालांकि इससे पहले विरोधी टीम ने 700 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। त्रिपुराना विजय के चार विकेट, लेकिन सपाट पिच पर, गेंदबाजों के पास कोई आइडिया नहीं था। साउथ जोन के लिए अब इक्वेशन आसान है। बैट, बैट और बैट और अगले तीन दिनों में पूर्व क्षेत्र के 708 को पार करने की कोशिश करें।

Read More महिला एशिया कप : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी से भारत नॉकऑउट में, हांगकांग को 137 रन से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी, भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी, भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं
अजमेर में दैनिक नवज्योति के टीचर्स डे एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की भूमिका...
मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट