पहला टेस्ट : भारत ने बनाया 5 विकेट पर 448 रनों का विशाल स्कोर, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविन्द्र जडेजा ने बनाए शतक

भारत की बढ़त 286 रनों की हो गई 

पहला टेस्ट : भारत ने बनाया 5 विकेट पर 448 रनों का विशाल स्कोर, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविन्द्र जडेजा ने बनाए शतक
भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय पांच विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

अहमदाबाद। ध्रुव जुरेल (125), केएल राहुल (100) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय पांच विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत की बढ़त 286 रनों की हो गई है। स्टंप के समय रविन्द्र जडेजा 104 और वाशिंगटन सुन्दर 9 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के दो विकेट पर 121 रन से आगे अपनी पारी शुरू की और 97 रन जोड़े। राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। राहुल ने रोस्टन चेज की गेंद पर सिंगल लेकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। केएल राहुल ने नौ साल के इंतजार के बाद आखिरकार घरेलू जमीन पर टेस्ट शतक जड़ा, जबकि शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में अपने पहले घरेलू टेस्ट में संयमित अर्धशतक के साथ अपनी छाप छोड़ी। भारत ने सुबह के पहले सत्र में 67 ओवर में तीन विकेट पर 218 रन बनाए, जिसमें राहुल (100) का शतक भी शामिल है। गिल ने 100 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 50 रन बनाए। उन्हें रॉस्टन चेज ने आउट किया। राहुल और गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े।

गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने एक शानदार चौका लगाकर सत्र का अंत शानदार तरीके से किया। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। ध्रुव ने 116वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।

 

Read More अंडर 14 नेशनल कप : तारीक क्रिकेट अकादमी रेलवे क्रिकेट अकादमी  को 62 रनों से हराया

Read More सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद