वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप : राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते

महाराष्ट्र को कांस्य पदक मिला

वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप : राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते

वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते। जूनियर छात्र वर्ग में स्वर्ण हासिल। सीनियर वर्गों में गुजरात का दबदबा। प्रतियोगिता में कई राज्यों की भागीदारी, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जयपुर। उदयपुर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न पांचवीं जूनियर और सीनियर वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह के अनुसार राजस्थान ने जूनियर छात्र वर्ग में गुजरात को हरा स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र को कांस्य पदक मिला। वहीं, जूनियर छात्रा वर्ग में महाराष्ट्र ने स्वर्ण और राजस्थान ने रजत पदक अपने नाम किया। एसोसिएशन के सचिव पुष्पेन्द्र मित्तल ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग में गुजरात ने स्वर्ण, राजस्थान ने रजत और महाराष्ट्र की रस्सा एकेडमी की टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर महिला वर्ग में गुजरात ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और राजस्थान ने कांस्य पदक अपने नाम कया।

मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के विभिन्न राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दमन एवं दीव के साथ महाराष्ट्र की रस्सा रोलबॉल एकेडमी ने हिस्सा लिया। एकेडमी की टीम को प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन