रचिन और विलियमसन के शतकों से द.अफ्रीका को 50 रन से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

द.अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही 

रचिन और विलियमसन के शतकों से द.अफ्रीका को 50 रन से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

लाहौर। रचिन रविंद्र (108), केन विलियमसन (102) की शानदार शतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के साथ होगा।

द.अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही :

363 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपने रायन रिकल्टन (17) का विकेट गवां दिया। 

बावुमा-डुसैन की शतकीय साझेदारी :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा, पेनल्टी चूकने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया शानदार गोल

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रासी वान डर डुसैन ने कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। 23वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने तेम्बा बवूमा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तेम्बा बवूमा ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। 27वें ओवर में सैंटनर ने रासी वान दर दुसें को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। रासी वान दर दुसें ने 66 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (69) रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज संधर्ष करते दिखे और अपने विकेट गवांते रहे। हेनरिक क्लासेन (3), एडन मारक्रम (31), वियान मुल्डर (8), मार्को यानसन (3), केशव महाराज (1) और कगिसो रबाडा (16) रन बनाकर आउट हुए। 

Read More दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से हराया, हेमेंद्र सिंह शेखावत की शानदार बल्लेबाजी

सैंटनर ने तीन विकेट लिए :

Read More इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया : दूसरे वनडे में जो रूट 99 रन पर नाबाद रहे; श्रेयस-विराट की फिफ्टी काम नहीं आई

न्यूजीलैंड की ओर मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिये। मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स (दो-दो), माइकल ब्रेसवेल और रचिन रविंद्र ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र