भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्मेदारी संभाली, पीटी उषा और नीरज चोपड़ा को सौंपा कॉमनवेल्थ का झंडा

13 स्वर्ण समेत 39 पदक जीते

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्मेदारी संभाली, पीटी उषा और नीरज चोपड़ा को सौंपा कॉमनवेल्थ का झंडा
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के समापन समारोह में ग्लासगो ने आधिकारिक तौर पर 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी की जिम्मेदारी अहमदाबाद को सौंपी। नीरज चोपड़ा और पीटी उषा की मौजूदगी में भारत ने कॉमनवेल्थ ध्वज ग्रहण। शंकर महादेवन और मानुषी छिल्लर के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुति।

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक तौर पर समापन हुआ और भारत ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले गेम्स के शताब्दी संस्करण की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाली। हाइड्रो में हुए समापन समारोह में स्कॉटलैंड ने भारत को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में कॉमनवेल्थ का झंडा आधिकारिक तौर पर भारत को सौंपा गया। इसके बाद भारत ने मशहूर गायक-संगीतकार शंकर महादेवन और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के नेतृत्व में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अहमदाबाद 2030 की अपनी यात्रा शुरू की। इस कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम' से हुई, जिसके बाद डांस परफॉर्मेंस और संगीत के जरिए 'वसुधैव कुटुंबकम' की थीम पर देश की सांस्कृतिक विविधता को दिखाया गया।

दिखाई अहमदाबाद 2030 की झलक :

इसके बाद, एक ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए अहमदाबाद 2030 की झलक दिखाई गई, जिसमें भारत की खेल यात्रा और शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की एक झलक पेश की गई। इससे पहले समारोह की शुरुआत में ग्लासगो 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने एथलीटों की परेड के दौरान तिरंगा उठाया। इस दौरान सभी 74 देशों के खिलाड़ी एरिना में दाखिल हुए।

जॉर्ज ब्लैक ने दीं भारत को शुभकामनाएं :

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

ग्लासगो 2026 के चेयरमैन जॉर्ज ब्लैक ने 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ग्लासगो से अहमदाबाद तक हम आपको शताब्दी गेम्स के स्वागत की तैयारी के लिए हर सफलता की कामना करते हैं। अब कॉमनवेल्थ का झंडा भारत के हाथों में गया है, इसलिए अहमदाबाद 2030 के लिए उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

Read More आजादी के 79 साल, अब आत्ममंथन का समय

भारत ने ग्लासगो में जीते 13 स्वर्ण समेत 39 पदक :

Read More वर्ल्ड कप की जीत ने हमें और कामयाबी के लिए उत्साहित किया है : जेमिमाह रोड्रिग्स

प्रिंस एडवर्ड, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन की घोषणा की और कॉमनवेल्थ देशों के एथलीटों को चार साल बाद अहमदाबाद में फिर से इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया। इस समारोह के साथ ही भारत के ग्लासगो 2026 अभियान का भी समापन हुआ। भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 39 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया