भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने एशियाई खेलों में जाने के लिये मोदी से की अपील

टूर्नामेंट में  देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने एशियाई खेलों में जाने के लिये मोदी से की अपील

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में  देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे।

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमाच ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में  देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे। खेल मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने से मना कर दिया था। खेल मंत्रालय के मानदंडों के अनुसार, भारतीय टीम एशियाई खेलों में तभी हिस्सा ले सकती है जब वह महाद्वीप की शीर्ष-आठ टीमों में हो।

स्टिमाच ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से एक विनम्र अपील और गंभीर अनुरोध, कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें। हम अपने देश के गौरव और ध्वज के लिये लड़ेंगे! जय हिन्द!

स्टिमाच ने इस ट्वीट के साथ संलग्न संदेश में मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने हमेशा एक दिन फीफा विश्व कप में खेलने के भारत के सपने का समर्थन किया है और मुझे यकीन है कि अगर हमें इस तरह आपका निरंतर समर्थन मिलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब हम वैश्विक मंच पर सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के रूप में हमने पिछले चार वर्षों में बहुत कड़ी मेहनत की है और कुछ बेहतरीन नतीजे हासिल किये हैं, जिससे साबित होता है कि अगर हमें सभी हितधारकों का समर्थन मिले तो हम और अधिक हासिल कर सकते हैं। हाल ही में फ्रांस की यात्रा में फुटबॉल और एमबाप्पे के बारे में आपके भाषण ने भारतीय फुटबॉल का सपना देखने वाले और उसमें शामिल होने वाले सभी भारतीयों को प्रभावित किया।

Read More LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति

स्टिमाच ने कहा कि भारतीय खिलाड़यिों ने बीते वर्षों में खेल के अलग-अलग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और रैंकिंग के आधार पर उन्हें एशियाई खेलों में भाग न लेने देना अन्याय है।

Read More अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल

स्टिमाच ने कहा कि इस खूबसूरत खेल के लिये अरबों भारतीयों की आशाएं और प्रार्थनाएं हैं और हमें ऐसी भागीदारी की आवश्यकता है। हमारा अपना मंत्रालय रैंकिंग के संदर्भ में भागीदारी से इनकार कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि हमारी फुटबॉल टीम उन कुछ अन्य टीमों की तुलना में बेहतर रैंक पर है, जिन्हें एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी गयी है। साथ ही इतिहास और आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि फ़ुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां निचली रैंक वाली टीम के पास शीर्ष रैंक वाली टीमों को हराने का मौका होता है।

Read More CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक

उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को भेजे गये पत्र में खेल मंत्रालय ने कहा था कि एशियाई खेलों की टीम स्पर्धाओं के लिये केवल उन्हीं खेलों को शामिल किया जाएगा जिनमें भारत ने पिछले एक साल में एशिया के भाग लेने वाले देशों के बीच आठवीं रैंकिंग हासिल की है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र