भारत की अंडर-19 टीम को सीरीज में अजेय बढ़त : वैभव की विस्फोटक पारी, द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया 

जेसन राउल्स ने ठोका शतक 

भारत की अंडर-19 टीम को सीरीज में अजेय बढ़त : वैभव की विस्फोटक पारी, द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया 

भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्षा प्रभावित दूसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। किशन सिंह ने चार विकेट लिए। वैभव सूर्यवंशी (68) और अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 48) की पारियों से भारत ने संशोधित लक्ष्य 21 गेंद शेष रहते हासिल किया।

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। किशन सिंह (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (68) की विस्फोटक और अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 48) रनों की पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्षा प्रभावित दूसरे यूथ वनडे में 21 गेंदे शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

भारत को मिला 174 रन का संशोधित लक्ष्य :

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। सातवें ओवर में एरोन जॉर्ज (20) के रूप में पहला विकेट गिरा। नौवें ओवर में माइकल क्रुइस्काम्प ने वैभव सूर्यवंशी को भी आउट हो गये। वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया और भारत को 27 ओवरों 174 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी की जोड़ी ने 23.3 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। अभिज्ञान कुंडू(48) और वेदांत त्रिवेदी 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

जेसन राउल्स ने ठोका शतक :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.3 ओवरों में 245 के स्कोर पर समेट दिया था। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेसन राउल्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाये। जेसन राउल्स ने 113 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे एक ओर से जहां दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते जा रहे थे, जेसन राउल्स एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे।

Read More 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व

 

Read More आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से दोनों तरफ हर्निया से पीड़ित राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल रामपाल का सफल ऑपरेशन।...
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई