लीड्स टेस्ट : राहुल और पंत के शतक, इंग्लैंड को मिला 371 रनों का लक्ष्य

मेजबान के दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन 

लीड्स टेस्ट : राहुल और पंत के शतक, इंग्लैंड को मिला 371 रनों का लक्ष्य

भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया।

लीड्स। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (137) और उपकप्तान ऋषभ पंत (118)  के मध्य चौथे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 195 रनों की बदौलत भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अब जीत से 350 रन दूर हैं और उसके सभी खिलाड़ी शेष है। स्टंप्स पर जैक क्रॉले 12 और और बेन डकेट 9 रन पर नाबाद लौटे।

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने विगत दिन के 2 विकेट पर 90 रन से आगे खेलना शुरू किया था। केएल राहुल और ऋषभ पंत रन) ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी करके स्कोर को 300 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पूरी भारतीय टीम 365 रन पर पवेलियन लौटे गई। टीम ने आखिरी 5 विकेट मात्र 31 रन बनाने में गंवा दिए। शार्दूल ठाकुर (4 रन), मोहम्मद सिराज (0) और जसप्रीत बुमराह (0) 349 के स्कोर पर आउट हुए। रविन्द्र जडेजा 25 रन बना नाबाद रहा। 

कार्स-टंग ने लिए 3-3 विकेट :

इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट झटके। शोएब बशीर को 2, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर आॅलआउट हो गई थी। इस प्र्रकार भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी।

Read More पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और षभ पंत की शतकीय पारियों की बदौलत  471 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन का स्कोर बनाया था। 

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
बदलते वैश्विक युद्ध तंत्र को देखते हुए भारत ने विज़न-2047 के तहत सीबीआरएन (CBRN) खतरों से निपटने की रणनीति बनाई...
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस