लीड्स टेस्ट : दोनों पारियों में शतक बना ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

लीड्स टेस्ट : दोनों पारियों में शतक बना ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

लीड्स। भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए मात्र 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी :

पंत ने पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। अब इसमें सुधार करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

दोनों पारी में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज :

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

विजय हजारे व सुनील गावस्कर (3 बार), राहुल द्रविड़ (2 बार), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित