मिचेल स्टार्क ने टी-20 को कहा अलविदा, कहा- मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है

35 वर्षीय स्टार्क ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले 

मिचेल स्टार्क ने टी-20 को कहा अलविदा, कहा-  मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है
मिचेल स्टार्क ने अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम और 2027 के वनडे विश्व कप को प्राथमिकता देने के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है।

मेलबर्न। मिचेल स्टार्क ने अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम और 2027 के वनडे विश्व कप को प्राथमिकता देने के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। 35 वर्षीय स्टार्क ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और यूएई में 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।

स्टार्क ने आखिरी बार कैरेबियन में 2024 विश्व कप में इस प्रारूप में खेला था। उनके 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वर्तमान में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे स्थान पर रखते हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेना है, जो उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय ग्रुप में थे और उस दौरान जो मजा आया वह शानदार था।

 

Read More दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव