रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन

तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की

रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था।

नई दिल्ली। तुर्की मूल के जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूसा महज 38 साल के थे। यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीसरे राउण्ड में रिंग में गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। न्यूयार्क में मूसा और हमजा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।

तुर्की के अधिकारी ने की पुष्टि
तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की है। हसन ने ट्विटर पर कहा कि हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दियाए जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे, जिन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

8-0 का अपराजित रिकॉर्ड रहा
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था। मूसा का यह करियर का 9वां पेशेवर मुकाबला था। साल 2017 में मूसा पेशेवर मुक्केबाज बने थे लेकिन उन्हें पहचान 2021 में इंटरनेशनल चैंपियन बनने के बाद मिली थी।


इसी साल रूसी मुक्केबाज ने भी गंवाई जान
मुक्केबाजी में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जहां किसी मुक्केबाज ने जान गंवाई हो। यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था। 26 वर्षीय सहक्यान मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद दस दिनों तक कोमा में रहे थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। राशिद अल स्वैसत नाम के एक अन्य मुक्केबाज की भी पिछले साल विश्व युवा चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान रिंग में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
मनोचिकित्सा केंद्र में नर्सिंग कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। समन्वय समिति...
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज