ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन : राशि बनी अंडर-11 चैंपियन, पद्मजा 2 वर्गों के फाइनल में, मुदित ने किया उलटफेर

सत्यम गुर्जर और अक्षत शेखावत ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया

ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन : राशि बनी अंडर-11 चैंपियन, पद्मजा 2 वर्गों के फाइनल में, मुदित ने किया उलटफेर

ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन में राशि सिंघल ने अंडर-11 गर्ल्स एकल खिताब जीता। अंडर-13 बॉयज में मुदित पांडे ने उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पद्मजा सिंह ने अंडर-13 और अंडर-17 गर्ल्स के फाइनल में जगह बनाई। विभिन्न आयु वर्गों में कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जयपुर। राशि सिंघल ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन में अंडर-11 गर्ल्स का एकल खिताब जीत लिया। राशि ने फाइनल में रुहानी यादव को 21-5, 21-7 से पराजित किया। अंडर-13 बॉयज में आज का उलटफेर मुदित पांडे के नाम रहा। मुदित ने शीर्ष वरीयता के अनिस चाहर को सीधे सेटों में 21-8, 21-10 से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने अगले मुकाबले में प्रणव मूलचंदानी को 21-13, 21-7 से हरा फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मुदित का मुकाबला वैदेह जैन से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमी फाइनल में नैतिक बंसल को 21-10, 21-12 से शिकस्त दी। नैतिक बंसल ने हिमाक्ष को 21-13, 21-14 से हरा अंडर-11 बॉयज के फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में लक्षित रेवार ने शिव चौहान को 21-12, 21-17 से पराजित किया।  

पद्मजा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 और अंडर-17 गर्ल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-13 के सेमी फाइनल में पद्मजा ने मोहिका कौशल को 21-9, 21-13 से पराजित किया। दूसरे सेमी फाइनल में आराध्या बिश्नोई ने हनिका को 21-17, 21-17 से शिकस्त दी। पद्मजा ने अंडर-17 में वर्षा सिंह को 21-10, 21-14 से हरा खिताबी मुकाबले में कदम रखा। उनका मुकाबला अद्विका शर्मा से होगा, जो पर्ल पारीक को 28-26, 21-17 से हरा फाइनल में पहुंची।  लड़कों के अंडर-15 वर्ग में तपेश्वर पूनिया, जिज्ञास, मनाविक भारद्वाज और निखिल नाथ सेमी फाइनल में पहुंचे वहीं अंदर-15 गर्ल्स में पद्मजा, ओजस्विता,आराध्या शर्मा और आराध्या ढींगरा ने अंतिम चार में जगह बना ली। बॉयज अंडर- 17 में भव्य अग्रवाल, रूद्र देवन्दा, सत्यम गुर्जर और अक्षत शेखावत ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और बजट नियंत्रण अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और बचत का विवरण IFMS...
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब