प्रगनानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया 

सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूनार्मेंट 

प्रगनानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया 
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूनार्मेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

नई दिल्ली। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूनार्मेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रगनानंद जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि चीन के जबकि चीन के वेई यी ने 2.5 अंकों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। यह पहली बार नहीं है जब प्रगनानंद ने कार्लसन पर जीत दर्ज की है। वह इससे पहले भी कई मौकों पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को चौंका चुके हैं।  

गुकेश की फॉर्म चिंता का सबब
हाल ही में कैंडिडेट्स टूनार्मेंट जीतकर इतिहास रचने वाले विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वह 1,75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूनार्मेंट में 9.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। भारत के अर्जुन एरीगैसी 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं जबकि पोलैंड के डुडा जान क्रिज्सटोफ 13 अंकों के साथ उनके ठीक पीछे हैं। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव 12.5 के साथ छठे स्थान पर हैं और उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। प्रतियोगिता के शुरू में शीर्ष पर रहने वाले रोमानिया के किरिल शेवचेंको 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। हॉलैंड के अनीश गिरी 10.5 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 नौ दौर की बाजियां शेष 
ब्लिट्ज प्रतियोगिता में अभी नौ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। वेई यी सात जीत के साथ 20.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। कार्लसन के 18 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद प्रगनानंद का नंबर आता है। इस भारतीय खिलाड़ी के हालांकि 14.5 अंक है और ऐसे में खिताब के लिए मुख्य मुकाबला वेई यी और कार्लसन के बीच रह गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप युवती का वीडियो वायरल : लड़की हो तो जयपुर मत जाना, पुलिसकर्मी पर पीछा कर अश्लील इशारे करने और नंबर मांगने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल युवती के वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवती ने ईआर गाड़ी में...
अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से कांग्रेस में नाराजगी, इमरान मसूद बोले- क्या हम भिखारी हैं?
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, करोड़ों के घोटाले में जेल से आएंगे बाहर 
3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी के साथ पंचतीर्थ महास्नान और मेले का समापन
पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026
हरे निशान में खुले बाजार, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली जोरदार तेजी
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक