राजस्थान खेल परिषद का खेल , 224 रुपए में दिनभर की डाइट : सुबह की चाय से रात के खाने तक सब कुछ शामिल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

न्यूनतम दर का नियम बना खिलाड़ियों की डाइट पर संकट

राजस्थान खेल परिषद का खेल , 224 रुपए में दिनभर की डाइट : सुबह की चाय से रात के खाने तक सब कुछ शामिल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

राजस्थान खेल परिषद की टेंडर प्रक्रिया में अपनाए गए न्यूनतम दर के नियम ने अब प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों की डाइट पर संकट खड़ा कर दिया है।

जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की टेंडर प्रक्रिया में अपनाए गए न्यूनतम दर के नियम ने अब प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों की डाइट पर संकट खड़ा कर दिया है। परिषद के जयपुर में इसी माह 21 मई से शुरू हो रहे केन्द्रीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रतिदिन महज 224 रुपए में पूरा भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसमें सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर तक और दूध, फल,  स्नैक्स और गैर-शाकाहारी डाइट भी शामिल है। परिषद द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार ठेका उसी फर्म को दिया गया है जिसने सबसे कम दर का प्रस्ताव रखा। हालांकि परिषद का दावा है कि फर्म को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

हर सेंटर की रेट अलग-अलग :

राजस्थान खेल परिषद की ओर से जयपुर और माउंट आबू में केन्द्रीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है, जबकि बांसवाड़ा में केन्द्रीय जनजाति शिविर लगाया जाता है। परिषद के जयपुर में लगने वाले कैंप के लिए भोजन की रेट जहां 224 रुपए दी गई है, वहीं माउंट आबू में लगने वाले कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 289 रुपए की रेट का खाना मिलेगा। बांसवाड़ा कैंप के लिए खाने की न्यूनतम रेट 239 रुपए आई है। 

खेल परिषद ने यह तय किया है डाइट चार्ट :

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

सुबह की चाय और नाश्ता : एक कप चाय (150 एमएल) और 5 पारले जी बिस्कुट, नाश्ते में गेहूं का मीठा दलिया 50 ग्राम, स्प्राउटेड चने, मूंग, मोठ 50 ग्राम, मीठा दूध फुल क्रीम 250 ग्राम, ब्रेड 4 स्लाइस, 20 ग्राम बटर/जेम, दो आंवला मुरब्बा/ दो उबले अण्डे, पोहा/सूजी उपमा/ आलू पराठा/इडली सांभर, जलेबी (देशी घी) 100 ग्राम (केवल रविवार को)। 

Read More टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा

दोपहर का खाना : तंदूरी रोटी/चपाती, चावल बासमती, दाल/ राजमा/ सोयाबीन बड़ी, करी पकौड़ा, दही 100 ग्राम/बूंदी रायता/ वेजिटेबल रायता, ग्रीन/सीजनल वेजिटेबल, सलाद (प्याज, टमाटर, नीबू, हरी मिर्च आदि), सीजनल फ्रूट 150 ग्राम, पापड़, आचार। 

Read More एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

शाम की चाय : एक कप चाय (100 एमएल), 5 बिस्कुट पारले जी या मोनाको, फ्रेश फ्रूट जूस 200 एमएल। 

रात का भोजन : तंदूरी रोटी/ चपाती, चावल बासमती, दाल/ राजमा/ सोयाबीन बड़ी, करी पकौड़ा, ग्रीन/ सीजनल वेजिटेबल, सलाद (प्याज, टमाटर, नीबू, हरी मिर्च आदि), पापड़, मिठाई/ आइसक्रीम 100 ग्राम, मांसाहारी के लिए सप्ताह में तीन दिन दो बार चिकन 150 ग्राम और एक बार मटन 150 ग्राम, शाकाहारी के लिए मलाई कोफ्ता/ मटर पनीर/ कढ़ाई पनीर 150 ग्राम।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई