राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : जयपुर की कशिश और कोटा के तेज बने 100 मीटर दौड़ के चैंपियन

झुंझुनू की सबीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया

राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : जयपुर की कशिश और कोटा के तेज बने 100 मीटर दौड़ के चैंपियन

कशिश चौमाल और तेज राठौर ने राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।

जयपुर। जयपुर की कशिश चौमाल और कोटा के तेज राठौर ने झुंझुनू में आरंभ हुई राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष वर्ग में उदयपुर के जैसन ने रजत और जयपुर के वीरेंद्र प्रताप ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में चूरू की प्रीति ने रजत और झुंझुनू की सबीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता न्यायाधीश डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शंकर शर्मा व कार्तिक शर्मा उपस्थित थे। पुरुषों की 20000 मीटर रेस वॉक का खिताब बाबूलाल जाट (कोटा) ने, महिलाओं की दौड दीपिका शर्मा (झुंझुनू) ने, डिस्कस थ्रो (पुरुष) में सुमित कुमार (चुरू) व महिला वर्ग में जयपुर की प्रियांशी कुल्हार, 400 मीटर दौड़ का खिताब अंकित कुमार कसवां ने व महिला वर्ग का खिताब आयशा खानम (कोटा) ने जीता। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित