रणजी ट्रॉफी मैच : राजस्थान की पारी 4 विकेट पर 334 रन, दीपक हूडा-सचिन यादव की शतकीय साझेदारी ने मुंबई को दी चुनौती 

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 254 रन बनाए थे

रणजी ट्रॉफी मैच : राजस्थान की पारी 4 विकेट पर 334 रन, दीपक हूडा-सचिन यादव की शतकीय साझेदारी ने मुंबई को दी चुनौती 

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी में राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ अपने पहले मैच में मजबूत स्थिति बनाई। सचिन यादव (92) और दीपक हूडा (नाबाद 121) के शतकीय प्रदर्शन से टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 334 रन बनाए। राजस्थान ने मुंबई के 254 रन के स्कोर के बाद 83 रन की बढ़त हासिल की, छह विकेट शेष हैं।

जयपुर। अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज सचिन यादव (92 रन) और दीपक हूडा (नाबाद 121) के शतक से राजस्थान मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच में पहली पारी में चार विकेट पर 334 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

एसएमएस स्टेडियम पर मैच के दूसरे दिन राजस्थान ने सितारों से सजी मुंबई के खिलाफ अब तक 83 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली और उसके 6 विकेट शेष है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 254 रन बनाए थे।  दीपक हूडा ने 159 गेंदों पर नाबाद 121 रन में 13 चौके लगाए हैं। जबकि सचिन यादव ने 162 गेंदों पर 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।  इससे पहले राजस्थान ने विगत दिन के बिना किसी नुकसान के 10 रन से आगे खेलना शुरू किया। तुषार देशपांडे ने अभिजीत तोमर (14) को पगबाधा आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

सचिन ओर कप्तान लोमरोर ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी बना राजस्थान पारी को पटरी पर लाएं। तुषार ने लोमरोर (41) को रहाणे के हाथों लपकवा अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इसके बाद दीपक हूडा ने तीन अर्द्धशतकीय साझेदारियां बना खेल समाप्ति तक राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 337 रन पहुंचा दिया। हूडा ने सचिन यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन, चौथे विकेट के लिए कुणाल सिंह (29) के साथ 68 रन व कार्तिक शर्मा (नाबाद 20 रन) के साथ पांचवे विकेट की अविभाजित साझेदारी में 53 रन जोड़े।  सचिन तीसरे विकेट के रूप में मुशीर खान के थ्रो से रन आउट हुआ। 

 

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत