विमेंस प्रीमियर लीग : आरसीबी की दिल्ली पर जीत में स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, हरमनप्रीत कौर का तोड़ा रिकॉर्ड 

WPL 2026: स्मृति मंधाना का धमाका

विमेंस प्रीमियर लीग : आरसीबी की दिल्ली पर जीत में स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, हरमनप्रीत कौर का तोड़ा रिकॉर्ड 

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 96 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को हराया और डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च भारतीय स्कोरर बनीं।

मुंबई। कप्तान स्मृति मंधाना (96) की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से पराजित कर दिया। स्मृति ने 61 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वे शतक पूरा करने से चूक गईं।

स्मृति ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जॉर्जिया वोल 42 गेंदों पर 5 चौके और दो छक्के सहित 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बना 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। 

इससे पूर्व लॉरेन बेल (26 पर 3) और सायली सतघरे (27 पर 3) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली पारी को 166 रनों पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेफाली वर्मा ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली। लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 36 रन बनाए, जबकि स्नेह राणा ने 22 रनों का योगदान दिया। 

स्मृति मंधाना भले ही WPL में अपने पहले शतक से चूक गईं हो, लेकिन वह इतिहास रचने में सफल रहीं। वह WPL के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बनीं, उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

 

Read More आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा