नायडू ट्रॉफी में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत

बिहार को नौ विकेट से हराया लेकिन गंवाया बोनस अंक का मौका

नायडू ट्रॉफी में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत
राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके अब 12 अंक हो गए हैं।

जयपुर। अराफात खान (48 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने शुक्रवार को सूरत में अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में बिहार को नौ विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके अब 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान को खेल के आखिरी दिन जीत के लिए 54 रनों का लक्ष्य मिला, जो उसने एक विकेट गंवाकर 58 रन बना हासिल कर लिया। राम मोहन 29 और अंशुल गढ़वाल 25 रन बना अविजित रहे।


इससे पहले बिहार ने विगत दिन के 8 विकेट पर 221 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 243 रनों पर सिमट गई। अराफात खान ने दानिश आलम (36) को आउट कर राजस्थान को दिन की पहली सफलता दिलाई और फिर अनिरुद्ध चौहान ने मोहित कुमार (18) को पगबाधा आउट कर बिहार की दूसरी पारी 243 पर समेट दी। अराफात 48 रन पर 4 विकेट ले सफलतम गेंदबाज रहे। अराफात ने पूरे मैच में 11 विकेट हासिल किए। मानव सुथार ने 73 रन पर 3, रोहित खींचड़ ने 57 रन पर 2 और अनिरुद्ध चौहान ने 27 रन पर 1 विकेट लिया।

भावेश दूसरी पारी में भी असफल
राजस्थान मैच में यदि दस विकेट से जीतता तो उसे एक बोनस अंक भी मिलता लेकिन सलामी बल्लेबाज भावेश लालचंदानी का विकेट शून्य पर गंवाने से राजस्थान के हाथ से यह मौका निकल गया। अपना पहला ही मैच खेल रहे भावेश पहली पारी में भी मात्र 6 रन बना आउट हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय