स्टेडियम में नए निर्माण को लेकर खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स को लिखा पत्र

निर्माण कार्यों की कमियों को उजागर किया

स्टेडियम में नए निर्माण को लेकर खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स को लिखा पत्र

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने आईपीएल-2025 के मैचों के आयोजन से पूर्व एमएमएस स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में करवाए गए घटिया नवीनीकरण और निर्माण कार्य पर राजस्थान रॉयल्स को पत्र लिखकर सही करवाने की मांग की है।

जयपुर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने आईपीएल-2025 के मैचों के आयोजन से पूर्व एमएमएस स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में करवाए गए घटिया नवीनीकरण और निर्माण कार्य पर राजस्थान रॉयल्स को पत्र लिखकर सही करवाने की मांग की है।

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों की कमियों को उजागर किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि ग्राउंड फ्लोर पर बने हॉल एवं खिलाड़ियों के दोनों ड्रेसिंग रूमों में डक्टिंग के  माध्यम से पानी फर्श पर भर रहा है। प्रथम तल पर बने हॉल की फॉल सीलिंग गिर चुकी है एवं उस पर लगी सभी लाइटें लटक रही है एवं वुडन फ्लोर भी पूरी तरह खराब हो चुका है।

साथ ही शेन वार्न गैलेरी में बनाए गए नए देर्शक स्टैंड में सीढ़ियों पर वाटर प्रूफिंग नहीं कराए जाने के कारण बारिश का पानी बिल्डिंग की नींव तक जा रहा है। जिससे पूरी बिल्डिंग को नुकसान हो रहा है। छत पर बिजली के तार खुले में पड़े हुए है। साथ ही शेन वार्न गैलेरी में पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने राजीव खन्ना को साउथ ब्लॉक में हुए नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य की कमियों के बारे में अगाह करते हुए निर्देशित किया कि वह उक्त कमियों को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाया जाना सुनिशिचत करे ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इनकी अनदेखी करने की स्थिति में परिषद नियमानुसार कार्यवाही कर आर्थिक दंड अमल में लाया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित