राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी प्रदेश के राजदूत: राज्यवर्धन

421 सदस्यीय दल को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रवाना किया 

राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी प्रदेश के राजदूत: राज्यवर्धन

खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान के 421 सदस्यीय दल को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रवाना किया।

जयपुर। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार को राजस्थान के 421 सदस्यीय दल को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित सैंड-ऑफ सेरेमनी में उन्होंने खिलाड़ियों को किट प्रदान की और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेलों में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। आप राजस्थान के राजदूत हैं और अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करें।

खिलाड़ियों के लिए सीखने का अवसर :

खेलमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह ऐसा मंच है, जहां देशभर के खिलाड़ी एक साथ आते हैं। यहां कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेते हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को निखारने और खेल कौशल को बेहतर बनाने का अनमोल अवसर है।

अनुशासन और निष्पक्षता पर जोर :

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

खेलमंत्री ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पालन करने और निष्पक्ष खेल भावना बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खेलों में किसी भी प्रकार का अनुचित तरीका अपनाने की कोई जगह नहीं है। राजस्थान की संस्कृति में फेयर गेम का महत्व है। आप स्वच्छ और ईमानदारी से खेलें और पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करें।

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

कोच और मैनेजर पर जिम्मेदारी :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

उन्होंने खेल परिषद और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे दल का ध्यान रखें और खिलाड़ियों को अनुशासित बनाए रखें। किसी भी गलती की जिम्मेदारी कोच और टीम मैनेजर पर होगी।

सरकार द्वारा पहली बार दी गई किट :

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पहली बार राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किट प्रदान की है। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। समारोह में आरओए सचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह, खिलाड़ी और अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित