सात साल बाद शुरू हुई ए डिवीजन लीग, उद्घाटन मैच में सुराणा एकेडमी की रोमांचक जीत

राजस्थान यूथ को एक विकेट से पराजित कर दिया 

सात साल बाद शुरू हुई ए डिवीजन लीग, उद्घाटन मैच में सुराणा एकेडमी की रोमांचक जीत

सात साल के अन्तराल के बाद शुरू हुई केएल सैनी स्टेडियम पर ए डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में सुराणा क्रिकेट एकेडमी ने राजस्थान यूथ को एक विकेट से पराजित कर दिया।

जयपुर। सात साल के अन्तराल के बाद शुरू हुई केएल सैनी स्टेडियम पर ए डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में सुराणा क्रिकेट एकेडमी ने राजस्थान यूथ को एक विकेट से पराजित कर दिया। 

राजस्थान यूथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य झाला (100) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन बनाए। राजस्थान यूथ ने अपने शुरुआती तीन विकेट महज 29 रनों पर गंवा दिए लेकिन आदित्य झाला ने 89 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के जमाते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। रिहान अली ने 56, अभय शर्मा 22, विनय आमेरिया ने 29, जतिन सैनी ने 20 और रोहन सिंह ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। सुराणा एकेडमी के लिए सतीश धायल ने 52 पर 2, साकेत शर्मा ने 24 पर 2 विकेट लिए, जबकि विकास जारवाल, राजवीर सिंह व प्रशांत यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

जवाबी पारी में सुराणा क्रिकेट एकेडमी ने प्रशान्त यादव (60), भावित कुमावत (48), अनिल सैनी (44) और राजवीर सिंह (34) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 286 रन बना जीत हासिल कर ली। राजस्थान यूथ के लिए कैफ गुडएज ने 38 पर 3, और रोहन सिंह ने 49 पर 3 विकेट लिए। 

इससे पूर्व राजस्थान रणजी टीम के कप्तान महिपाल लोमरोर और आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व रणजी कप्तान मोहम्मद असलम, रोहित झालानी, पूर्व रणजी खिलाड़ी डॉ. हेमेंद्र सुराणा, डॉ. बीआर सोनी, अनिल सिंह शेखावत सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद थे। 

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल